फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन बाद घर लौटी कोरोना योद्धा किरन, तीन साल के बेटे ने ऐसा किया स्वागत

Fri, 22 May 2020 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गारली (हमीरपुर)
विज्ञापन
तीन साल के बेटे के साथ कोरोना योद्धा किरन कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन साल के बेटे को तीन सप्ताह बाद देखा तो आंखें खुशी से भर आईं। अपने फर्ज के सामने मां की ममता छोटी पड़ गई। हमीरपुर जिले के गांव चकमोह की कोरोना योद्धा किरन कुमारी पुत्री लेखराम शुक्रवार को कोरोना मरीजों के साथ ड्यूटी के 21 दिन बाद अपने घर लौटी हैं। घर पहुंचने पर उनके तीन साल के बेटे अनहद ने गुलदस्ता देकर अपनी मां का स्वागत किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन



किरन कुमारी के पिता लेखराम, माता शकुंतला देवी और ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। किरन कुमारी चकमोह निवासी हैं, जो मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। वहां उसने कोविड-19 अस्पताल आरसीएच भोटा में सात दिन तक मरीजों का इलाज किया। उसके बाद वह 14 दिन तक क्वारंटीन केंद्र में रहीं। किरन कुमारी 21 दिनों के बाद शुक्रवार को अपने घर चकमोह पहुंची हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें