हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टक्का गांव की नौ वर्षीय मन्नत सिंह ने जेब खर्च से बचे 835 रुपये उपायुक्त संदीप कुमार को कोरोना से लड़ाई के लिए दान किए। चौथी में पढ़ने वाली मन्नत पुत्री ओंकार सिंह ने कोरोना के विरुद्ध प्रचार-प्रसार में लगे सूचना एवं जन संपर्क के वाहन को रोका और उन्हें कहा कि वह संकट की घड़ी में अपने जेब खर्च से बचे कुछ पैसे उपायुक्त ऊना को देना चाहती है।