फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन में मिली हमीरपुर के 44 लोगों की लोकेशन, सभी हिंदू

Fri, 03 Apr 2020 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिला हमीरपुर अभी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित है। जिला वासियों के लिए दिल्ली से भी राहत की खबर आई है। अभी तक प्राप्त रिकॉर्ड के मुताबिक जिले से एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसने दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात मकरज के जलसे में भाग लिया। हालांकि, निजामुद्दीन के इर्द-गिर्द हमीरपुर के 44 लोगों की मोबाइल लोकेशन मिली है, लेकिन इनमें कोई भी मुस्लिम समुदाय से नहीं है।

विज्ञापन


लोकेशन में मिले सभी लोग हिंदू पाए गए हैं। ये वहां बैंक समेत विभिन्न सरकारी और निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। पुलिस ने जिले की सभी 14 मस्जिदों का निरीक्षण भी किया है। जिला पुलिस ने इसके लिए दो टीमें बनाई हैं। ये टीमें कार्यालय में रिकॉर्ड तैयार करेंगी तो दो अन्य टीमें फील्ड में डाटा एकत्रित करेंगी। 

उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग मकरज कार्यक्रम में हमीरपुर जिले से एक भी व्यक्ति नहीं है। हमीरपुर के 44 लोगों की टावर लोकेशन जरूर मिली है, लेकिन इनमें कोई भी मुस्लिम समुदाय से नहीं। यह सभी लोग हिंदू हैं। वे वहां बैंक समेत विभिन्न सरकारी और निजी कंपनियों में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें