कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे बीमार विद्यार्थियों को न आने के लिए कहें। बीमार विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दें। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजा है। इसके तहत स्पष्ट किया है कि चीन समेत 24 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। भारत में भी तीन मामले पाए गए।