फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शांडिल बोले- अगले सप्ताह से प्रदेश में लगेंगी कोरोना बंदिशें, मास्क पहनाना होगा अनिवार्य

Fri, 31 Mar 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने  कहा कि हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है। बावजूद इसके स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां करने को कह दिया है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह से हिमाचल प्रदेश में बंदिशें लगाई जाएंगी। हर व्यक्ति को मास्क अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है। बावजूद इसके स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां करने को कह दिया है। 

विज्ञापन


पैरामेडिकल स्टाफ के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी
प्रदेश में अभी पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों की कमी है। अप्रैल में 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

एकल नारियों को अलग से मिलेंगे 1,500 रुपये
महिलाओं को 1,500 रुपये देने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री और 1,500 रुपये देने वाली कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शांडिल ने कहा कि इसे लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। केवल एक बार यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई गलत चयन न हो जाए या पात्र छूट न जाए। उन्होंने कहा कि एकल नारियों को मिलने वाली राशि से अलग 1,500 रुपये दिए जाएंगे। अन्य वर्गों में भी किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जल्द ही कांग्रेस 1,500 रुपये की राशि महिलाओं के खाते में डालना शुरू करेगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी को पप्पू बोला उन्होंने तो एफआईआर नहीं करवाई
शांडिल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है। भाषण के दौरान काफी कुछ बोला जाता है। राहुल गांधी को भी भाजपा पप्पू बोलती है, उन्होंने तो कभी इस पर मामला दर्ज नहीं करवाया। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई, जोकि सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि इसके दो कारण हैं। एक राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिससे भाजपा बौखला गई है। दूसरा, उन्होंने अदाणी के पास 20 हजार करोड़ रुपये होने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किए। नियमों के अनुसार पहले राष्ट्रपति को इसकी सूचना देनी होती है, तब तक किसी को अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Drug Alert: हिमाचल में बनीं बीपी, शुगर समेत 11 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से वापस मंगवाया स्टॉक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें