फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 20 जनवरी से होने वाली इग्नू की परीक्षाएं स्थगित

Tue, 11 Jan 2022 05:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलनी थीं।  इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की कोऑर्डिनेटर प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि इग्नू की जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाओं का अगला शेड्यूल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 15 दिन पूर्व इग्नू की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।  
विज्ञापन
इग्नू की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के चलते इग्नू ने 20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह परीक्षाएं 23 फरवरी तक होनी थी। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रकोप और संक्रामक वृद्धि के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की कोऑर्डिनेटर प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि इग्नू की जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाओं का अगला शेड्यूल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 15 दिन पूर्व इग्नू की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा संबंधी जानकारी और अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें। प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि सत्र जनवरी 2022 की नई एडमिशन भी शुरू हैं।

विज्ञापन


छात्र ऑनलाइन माध्यम से इग्नू वेबसाइट पर जाकर एडमिशन ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपना पुन: पंजीकरण नहीं करवाया है वह 15 जनवरी तक पुन: पंजीकरण करवा लें। उन्होंने बताया कि असाइनमेंट जमा करवाने की भी अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। जो विद्यार्थी असाइनमेंट जमा करववाने से वंचित रह गए हैं, वे इस अवधि के बीच इग्नू कार्यालय में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें