फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार, निर्देश जारी

Wed, 23 Jun 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बता दें बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई रियायतें बढ़ाने को मंजूरी दी थी। बुधवार से प्रदेश में सभी दुकानें रोज अब सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खुल सकेंगी।
विज्ञापन
शिमला का लोअर बाजार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कम होते असर के बीच सरकार ने सूबे के लाखों कारोबारियों को एक और बड़ी राहत दी है। सरकार के आदेश के अनुसार अब शनिवार और रविवार को भी सुबह नौ से रात आठ बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा रात 10 बजे तक ढाबों और रेस्तरां में लोगों को खाना परोस सकेंगे। अभी तक वीकेंड पर जरूरी सामान को छोड़कर बाजार बंद रखने के निर्देश थे। इस संदर्भ में बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन सैल ने संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


नए आदेश में बाजारों के अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि दूसरे शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को शत-प्रतिशत क्षमता के साथ सभी सरकारी कार्यालय भी खुलेंगे।  प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। इसी दिन से धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे।  

बता दें बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई रियायतें बढ़ाने को मंजूरी दी थी। 23 जून से प्रदेश में सभी दुकानें रोज अब सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खुल सकेंगी। जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है।  एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी दिन से धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, सभी संबंधित विभागों की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें