फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 9 कोरोना संक्रमितों की मौत, 114 नए केस

Sat, 13 Nov 2021 10:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को कांगड़ा जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में 2, किन्नौर और मंडी में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 114 नए मामले पंजीकृत किए गए। इससे पहले 11 नवंबर को संक्रमण से 10 लोगों की जान गई थी। तीन दिनों के भीतर 23 लोग दम तोड़ चुके हैं। लगातार हो रहीं मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार बंदिशें जैसे सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार को कांगड़ा जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में 2, किन्नौर और मंडी में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। ऐसे में हिमाचल में करोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1100 तक पहुंच गई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले जरूर कम हुए हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं।

हिमाचल में कोरोना संक्रमण से अभी तक मौतों का आंकड़ा 3795 पहुंच गया है। प्रदेश के चार जिलों में कोरोना एक्टिव मरीजों का ग्राफ 100 से ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले में 378, हमीरपुर में 206, ऊना 129 ओर मंडी में 101 एक्टिव  मरीज हैं। प्रदेश में 6493 लोगों की सैंपलिंग हुई है। प्रदेश में अगर सैंपलिंग बढ़ती है तो मामलों में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें