फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: हिमाचल के चंबा में धारा 144 लागू

Fri, 20 Mar 2020 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
चंबा में बस को सैनेटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल के जिला चंबा में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। शनिवार को लगाई गई धारा 144 के बाद प्रशासन ने लोगों से संयम और सुरक्षा बरतने का आह्वान किया है। बता दें कोरोना वायरस के खौफ के चलते जिला चंबा में मंदिरों, सामाजिक समारोह, खेलकूद गतिविधियों और अन्य समारोहों पर रोक लगाई गई है। इसके बाद अब धारा 144 लागू करने से लोगों में हडकंप मच गया है।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसारा अब तीन से अधिक लोग एक जगह पर एकत्रित नहीं हो सकते हैं। इससे पहले कांगड़ा जिले में भी धारा 144 लगाई जा चुकी है। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में धारा 144 को लागू किया गया है। उन्होंने लोगों से भयभीत न होने की अपील की है। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी एहतियात और सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें