फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजिडेंट के कांटेक्ट में आए वरिष्ठ डॉक्टरों की भी लिए जाएंगे कोविड सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों के भी कोविड सैंपल लिए जाएंगे। इनमें अस्पताल के एचओडी और एक प्रोफेसर शामिल हैं। हालांकि रेजिडेंट डॉक्टरों के पॉजिटिव आने के बाद ये दोनों डॉक्टर होम आइसोलेट हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) का ऑपेरशन विभाग के एचओडी करते हैं। लेकिन बीते दिन पॉजिटिव आए रेजिडेंट डॉक्टरों के संपर्क में ये भी आए हैं। ऐसे में अभी ये होम आइसोलेट है। चूंकि ये इस सर्जरी के स्पेशलिस्ट है तो अभी यहां ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त डॉक्टर दो दिन में अपना टेस्ट करवाएंगे। हालांकि उन्हें किसी तरह के लक्षण नही हैं। जबकि विभाग के दूसरे वरिष्ठ डॉक्टर भी आइसोलेट हैं। उधर, आइजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरो के कांटेक्ट में आए अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें