फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय बैठक: आरएसएस ने की हिमाचल के भाजपा मंत्रियों-विधायकों के काम की समीक्षा

Sun, 30 Jan 2022 01:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, तीन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल मौजूद हुए।
विज्ञापन
आरएसएस के साथ हिमाचल भाजपा की समन्वय बैठक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा विधायकों के कामों की समीक्षा की गई। इसके अलावा संगठन नेताओं के काम का आकलन किया गया। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा की समन्वय बैठक में संगठन नेताओं के कार्यों पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं को भी और बेहतरीन तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


इस समन्वय बैठक का असर आने वाले समय में सरकार और संगठन के नेताओं को चुस्त-दुरुस्त करने के रूप में नजर आ सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, तीन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल मौजूद हुए। संगठन मंत्रियों में कांगड़ा से राजपाल सिंह, हमीरपुर से संजीव शर्मा, मंडी से सुरेश शर्मा और शिमला से अक्षय भरमौरी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


\

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें