पास आउट होने वाले सभी छह अधिकारी भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी से हैं। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण बीते साल 17 जनवरी को शुरू हुआ था। लगभग 13 महीनों के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को यह अधिकारी पास आउट हुए।
प्रदेश पुलिस विभाग के बेड़े में मंगलवार को छह नए पुलिस उपनिरीक्षक प्रोवेशनर शामिल हो गए हैं। दीक्षांत परेड के मौके पर सभी पासआउट होने वाले अधिकारियों को पीटीसी के डीआईजी विमल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में मंगलवार को सब इंस्पेक्टर प्रोवेशनर के 10वें बैच की परेड निकली।
विज्ञापन
पास आउट होने वाले सभी छह अधिकारी भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी से हैं। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण बीते साल 17 जनवरी को शुरू हुआ था। लगभग 13 महीनों के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को यह अधिकारी पास आउट हुए। पीटीसी के डीआईजी विमल गुप्ता ने बताया कि एक साल तक चले इन अधिकारियों के प्रशिक्षण में उन्हें कानून की बारीकियों का विस्तार से अध्ययन करवाया गया है।
वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए तरह-तरह के मैदानी और अन्य प्रशिक्षण भी इन्हें दिए गए हैं। कहा कि कानून की सीमाओं में रहते हुए ही एक अपराधी को हमारे संविधान में सजा की व्यवस्था है और एक पुलिस अधिकारी को भी इन्हीं सीमाओं की पालना करते हुए व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
पासआउट होने वालों में विनय ठाकुर 5वीं आईआरबीएन, अंदेश कुमार प्रथम आईआरबीएन, बलबीर सिंह और चमन लाल 5वीं आईआरबीएन, विपिन कुमार प्रथम आईआरबीएन और अनिल कुमार 5बीं आईआरबीएन के अधिकारी शामिल हैं। यह अधिकारी अब बटालियन में जाकर अपनी तैनाती देंगे।