प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आईएन मेहता ने कहा कि इन युकाइंयों को बाहर करने से पहले पूरी प्रक्रिया अपनाई गई थी। ब्लॉक कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर इनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बाहर का रास्ता दिखाया है।
इन पर विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप है। ऐसी स्थिति में युवा कांग्रेेस के पास इन चारों की बहाली नहीं कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस भी कांग्रेेस अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद ही युकां नेताओं की बहाली की जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी से निकाले गए युवा कांग्रेस नेताओं की बहाली सिर्फ कांग्रेस की अनुशासन समिति की सिफारिश पर ही की जा सकती है।
उनका कहना है कि इन युवा कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था। इस कारण इन्हें पार्टी से बाहर किया गया था।