फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव संचालन से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने के लिए यहां स्थापित हुआ नियंत्रण कक्ष

Thu, 08 Mar 2018 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव 2018 के सफल संचालन के लिए निर्वाचन विभाग  तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। राज्यसभा चुनाव 2018 के संचालन से जुड़ी शिकायतों को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में मत प्राप्त करने के उद्देश्य से मतदाता पर अवांछित प्रभाव डालना अथवा धन या अन्य प्रलोभन, किसी भी प्रकार की धमकी, मतदाताओं को मतदान के लिए किसी प्रकार का दबाव आदि के संबंध में शिकायत की जा सकती है। 

इसके अलावा मत लाभ के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग, मतदान की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए संबंधित चुनाव, पुलिस अधिकारियों का पक्षपाती दृष्टिकोण व व्यवहार इत्यादि के संबंध में शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती हैं। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नियंत्रण कक्ष के नंबर 0177-2624624 तथा फैक्स 0177- 2625584 पर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी हरबंस लाल धीमान को शिकायत नोट करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें