मौजूदा अनुबंध दिशा-निर्देशों के तहत ईओएल सहित कोई अन्य अवकाश स्वीकार्य नहीं है। चिकित्सा आपात स्थितियों में अनुबंध शिक्षक बिना वेतन के अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मामलों को संबंधित अधिकारियों की विशिष्ट सिफारिशों के साथ निदेशालय को भेजा जाना चाहिए। प्रत्येक आवेदन का मूल्यांकन केस-दर-केस आधार पर किया जाएगा और केवल योग्यता के आधार पर ही मंजूरी दी जाएगी। निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि कोई भी ब्लाॅक और जिला अधिकारी स्वतंत्र रूप से ईओएल या कोई गैर-हकदार छुट्टी देने के लिए अधिकृत नहीं है। इन निर्देशों का भविष्य में कोई भी उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।