शिमला। ठियोग के पास बजरोली में अवैध डंपिंग करने पर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक ठेकेदार को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार बजरोली में नाले पर पुल बनाने का काम कर रहा है। ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर जुर्माने का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
बालघर क्षेत्र में बजरोली के पास लोक निर्माण विभाग पुल का निर्माण करवा रहा है। इसका कार्य ठेकेदार को सौंपा है। पिछले साल उपायुक्त शिमला के आदेश के बाद टीम ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने ठेकेदार को पहले भी नोटिस दिए थे लेकिन निर्माण स्थल पर कोई सुधार नहीं देखा गया। यह क्षेत्र गिरि नदी के जलग्रहण क्षेत्र में शामिल है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ललित ठाकुर ने ठेकेदार पर लगाए जुर्माने की पुष्टि की। संवाद