फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताक पर कायदे-कानून: छह माह में तीन बार खोद डाला सर्कुलर रोड

Mon, 20 Jun 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
खुदाई करने वालों की ओर से अनुबंध की नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने छह माह तीन बार शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड को खोद डाला है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिनटों का सफर घंटों में तय हो रहा है। मौके पर लोक निर्माण महकमे के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहते। खुदाई करने वालों की ओर से अनुबंध की नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस तरह की सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से लोक निर्माण महकमे को पत्र लिखकर स्थिति में सुधार लाने को कहा गया है? आग्रह किया गया है। एसपी शिमला की ओर से यह पत्र इंजीनियर इन चीफ को लिखा गया है जिसमें इन बातों का जिक्र किया गया है।

पहले से ही राजधानी शिमला की तंग सड़कों और गड्डों में तबदील हुई सड़कों के कारण रोजाना शिमला शहर में जाम की समस्या बनी हुई है और उस पर शिमला शहर का लोक निर्माण विभाग तंग सड़कों को बार बार खोद कर स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आने बाले टूरिस्टों की परेशानियां बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


राजधानी में टूरिस्ट सीजन के चलते रोजाना शहर की सड़कों में पूरे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर रोजाना वाहन रेंग रेंग कर चलते हैं। पुलिस बेबस है, दिन में ही बड़े बुलडोजर और जीसीबी मशीनें सर्कुलर रोड पर दनदनाती हुई नजर आ रही हैं, इस वजह से भी ट्रैफिक जाम लग रहा है।

पुलिस का तर्क: नियमों की हो रही अवहेलना
पुलिस प्रशासन की ओर से लोक निर्माण महकमे से कहा गया है कि शहर की सड़क के किनारे खुदाई में नियमों और शर्तों की सरेआम अवहेलना हो रही है। लोक निर्माण विभाग का कोई भी अफसर खुदाई के दौरान मौके पर मौजूद नहीं रहता। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस प्रशासन ने आग्रह किया कि लोक निर्माण विभाग अपने अधिकारियों को निर्देश जारी करें कि वह पीक ऑवर में खुदाई की जगह पर तैनात हो उनकी निगरानी में खुदाई का काम चले। खासकर स्कूलों के आसपास अधिक तव्वजो दी जाए ताकि लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन

मोबाइल कंपनियों पर मेहरबान विभाग

एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि खुदाई की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला लोक निर्माण विभाग ने पिछले छह महीनों में एक के बाद एक तीन बार अलग अलग कंपनियों को शिमला की सड़कों के किनारे खोदने की अनुमति दे दी। लोनिवि ने पहले एयरटेल को केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदने की अनुमति दी और जैसे ही एयरटेल कंपनी ने अपनी केवल बिछाने की मुहिम पुरी की उसके तुरंत बाद लोनिवि ने रिलायंस कंपनी को केबल की तारे बिछाने

की अनुमति दे दी और रिलायंस कंपनी ने सड़क किनारे खोद कर उसी जगह पर अपनी केबल बिछाई जिस जगह पर एयरटेल कंपनी ने भी अपनी केबल बिछाई थी। जैसे ही दोनों कंपनियां की केबल सड़क किनारे बिछ गई लोनिवि अब तीसरी बार उसी जगह शिमला की सड़कों के किनारे खोदने की अनुमति दे दी।

बार बार बिगाड़ी जा रही सड़क की सूरत, लोनिवि ने मूंदी आंखें
बार बार लोक निर्माण विभाग की आंखों के सामने  राजधानी शिमला शहर की सड़क की सूरत बिगाड़ी जा रही है और विभाग के अधिकारियों ने पूरी तरह अपनी आंखें मूंद दी हैं। कंपनी के ठेकेदार सरेआम  विभाग के नियमों को ताक पर रख कर सड़काें की खुदाई कर रहे है जिस कारण अकसर सड़कों पर वाहनों की दुर्घटनाएं हो रही है और जाम की समस्या भी आम बनी हुई हैं। वाहन चालकों  को पांच किलोमीटर का सफर तय करने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक जाम में जूझना पड़ रहा हैं।

जाम की वजह खुदाई: एसपी
एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि खुदाई की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम हो रहा है। पर्यटक सीजन भी जोरों पर है। पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी खुदाई के समय तैनात नहीं रहता इस वजह से नियमों और शर्तों का उल्लघंन हो रहा है इसका खामियाजा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ को पत्र लिखकर वास्तुस्थिति से अवगत करवाया गया है ताकि स्थिति में सुधार हो। Published by Arvind Thakur
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें