फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऐतिहासिक चैडविक हाउस में संग्रहालय का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के समरहिल में स्थित हेरिटेज चैडविक हाउस के नवीकरण का काम जून माह में पूरा होगा।
विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी इस भवन के पुनर्निर्माण का कार्य करवा रहा है। भवन के नवीकरण का काम वर्ष 2019 में शुरू किया था। भवन से संबंधित कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब संग्रहालय का कार्य किया जा रहा हैै। भवन के नवीकरण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां दो मंजिला भवन में संग्रहालय बनेगा। भवन मेंं भारत के संविधान सभा से लेकर भारत के अन्य ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाया जाएगा। भवन में एक स्क्रीन भी लगेगी जिसमें भारत के इतिहास को दिखाया जाएगा। भवन में लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगेगी। सीपीडब्ल्यूडी के अनुसार जून में इस भवन को संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा। चैडविक हाउस का इतिहास कपूरथला के राजा चरणजीत सिंह से जुड़ा है।
विज्ञापन


आजादी से पहले महात्मा गांधी ने इस भवन में अंग्रेजी हुकूमत के अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें की थीं। इस भवन का इस्तेमाल बर्मा के गवर्नर ने भी किया है। बर्मा पर जापान ने कब्जा किया था उस समय बर्मा की सरकार भारत में स्थानांतरित हो गई थी। इसके अलावा भी भवन से कई ऐतिहासिक पहलू जुड़े हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें