भव्य दिव्य शिव धाम, बेजोड़ होगा स्वरूप
शिवधाम में प्रवेश के लिए कैलाश द्वार पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा पर मंडी कलम चित्रशैली और काष्ठकुणी शैली की झलक भी दिखेगी। शिव वंदना के नाम से ओरिएंटेशन सेंटर होगा। गंगा कुंड, मानसरोवर कुंड, मोक्ष पथ, बिल्वपत्र कुंड, रुद्रा और डमरू मंडल सहित शिव स्मृत्ति म्यूजियम तथा एक बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। माता पार्वती और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी होंगी। शिवलिंग बनने के बाद शहर के लोगों के लिए यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग बनेगा
देश में सबसे ऊंचा शिवलिंग केरल के तिरुवनंतपुरुम में माहेश्वरम श्रीशिवा पार्वती मंदिर में है। इसकी ऊंचाई 111.2 फीट है। इससे कम 108 फीट का शिवलिंग भूतेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में है। मंडी के शिवधाम में 108 फीट ऊंचा शिवलिंग बनेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से मंडी देश-दुनिया की धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा।