वहीं, टिकट फाइनल करने वाली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य धीरज गुज्जर ने जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों की सियासी नब्ज टटोली। धीरज ने धर्मशाला, कांगड़ा, नगरोटा बगवां, शाहपुर, देहरा और जसवां प्रागपुर क्षेत्रों से आए टिकटार्थियों से बातचीत की। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करने वाले सभी टिकटार्थी धीरज से कांग्रेस कार्यायल दाड़ी (धर्मशाला) में मिले। धीरज गुज्जर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्षों और कई पदाधिकारियों से भी मिले। देर रात तक धीरज गुज्जर की बैठक चलती रही।
खबर लिखे जाने तक कोई हंगामा बैठक में टिकटार्थियों या पदाधिकारियों ने नहीं किया। धीरज गुज्जर ने सभी पदाधिकारियों की बात सुनी। सूत्रों की मानें तो पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कौन सा उम्मीदवार बेहतर हो, इसका फीडबैक गुज्जर ने बैठक में लिया। फीडबैक लेने के बाद अब स्क्रीनिंग कमेटी विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लेगी। रविवार को पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों की टोह ली जाएगी। सोमवार को नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, जवाली और मंगलवार को चंबा, डलहौजी, चुराह, भटियात हलकों के पदाधिकारियों के साथ गुज्जर बैठकें करेंगे।