फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मांगने पार्षदों के घर पहुंच गए भाजपा, कांग्रेस के कई दावेदार

Mon, 16 Dec 2019 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- अनिरूद्घ सिंह, विधायक कसुम्पटी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महापौर और उप महापौर के लिए पार्टी का फैसला आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस के कई दावेदारों ने पार्षदों के घरों की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद सत्या कौंडल, संजीव ठाकुर ने अपनी पार्टी के अलावा अब आजाद और कांग्रेस के पार्षदों से भी संपर्क साधकर समर्थन देने की अपील की है। पिछले दो दिन से आजाद पार्षद रचना भारद्वाज के घर भी कई पार्षद पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने भी चुनाव में उल्टफेर करने के लिए रविवार को कई भाजपा पार्षदों से पहले फोन पर संपर्क किया। फिर इनके घर पहुंच गए। करीब चार से पांच भाजपा पार्षदों से रविवार को बात की गई है। सूत्रों के अनुसार यदि इन्हें अपनी पंसद का उम्मीदवार नहीं मिलता है तो ये वोटिंग के दौरान पाला बदलने को तैयार है। कांग्रेस ने आजाद और माकपा पार्षद से भी समर्थन देने को लेकर मंत्रणा की है। हालांकि, दोनों ही पार्टी ने अभी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों को लेकर अपने दावेदारों का चयन नहीं किया है। लेकिन दावेदार अपने पक्ष में समर्थन का आंकड़ा जुटाने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

कांग्रेस में भी दावेदार पर माथापच्ची, बैठक आज
कांग्रेस में भी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर दावेदार तय करने को लेकर भारी माथापच्ची चल रही है। हालांकि, तैयारी यही है कि दोनों पदों पर ऐसे दावेदारों को उतारा जाए जो भाजपा के वोट बैंक में भी सेंध मार सके। पार्टी में आनंद कौशल सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं। वे दौड़ में भी सबसे आगे हैं। लेकिन भाजपा पार्षदों के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए पार्टी इंद्रजीत सिंह या राकेश चौहान में से किसी एक को मौका दे सकती है।
विज्ञापन


इन दोनों के संपर्क में कई भाजपा पार्षद हैं। उप महापौर के पद पर पार्टी महिला पार्षद कुसुमलता ठाकुर, सुषमा कुठियाला या शारदा चौहान में से किसी एक काम नाम आगे कर सकती है। पार्टी की ओर से गठित कमेटी सोमवार सुबह 11 बजे अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक के लिए सभी कांग्रेस पार्षदों को भी बुलाया गया है। पार्षदों के साथ मिलकर कमेटी अपने दावेदारों का नाम तय करेगी।

अभी तय नहीं किया नाम
अभी कमेटी ने किसी का नाम तय नहीं किया है। इसके लिए सोमवार सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में बैठक रखी है। सबकी सहमति से ऐसे दावेदार को मैदान में उतारेंगे जो चुनौती पेश कर सके। - अनिरूद्घ सिंह, विधायक कसुम्पटी 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें