फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा भाषण: वीरभद्र

Tue, 30 Apr 2019 07:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हाल ही में मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में मीडिया के कुछ वर्ग में उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने प्रेस बयान में कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी आश्रय शर्मा की जीत के लिए वह तन मन से कार्य कर रहे हैं। सुखराम भी उनके साथ पार्टी की मजबूती और पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोग भाजपा के अनुराग से पूरी तरह खफा हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के विरुद्ध कुछ नहीं कहा है, जैसा कि मीडिया के कुछ वर्ग में जानबूझ कर इस बारे में भ्रांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह फिर से जल्द ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। वीरभद्र ने कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से वह दुखी हैं। जयराम ठाकुर ने 15 माह के कार्यकाल में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रदेश का विकास ठप है। कांग्रेस कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

वीरभद्र से गद्दारी करने वालों ने भुगता देवी-देवताओं का कोप : विक्रमादित्य

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक एवं वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि वीरभद्र सिंह से जिस किसी ने भी गद्दारी करने की कोशिश की, उसे देवी-देवताओं को कोप भुगतना पड़ा है।

विक्रमादित्य ने कहा कि बीते पांच सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक प्रणाली को समाप्त करने का कार्य किया है। देश की सबसे बड़ी न्याय संस्था सुप्रीम कोर्ट को खत्म करने, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और घोटालों की जांच करने वाली सीबीआई जैसी संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास किया है।

मोदी ने कालेधन को उजागर करने के नाम पर नोटबंदी तो की, लेकिन एक वर्ष बाद जब रिपोर्ट सामने आई तो उन्होंने रिजर्व बैंक के तत्कालीन गवर्नर रघुराजन को पद से हटा दिया।

राफेल घोटाले को भी मोदी सरकार ने अंजाम दिया है। मोदी सरकार ने सीबीआई निदेशक को भी पद से हटाकर अपनी भ्रष्टवादी विचारधारा का प्रमाण दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें