फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा: अनुराग शर्मा

Mon, 20 Aug 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। संगठन की जड़ें मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर  संगठन के प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की बैठक रविवार को फागू में आयोजित की गई।

विज्ञापन


इसमें संगठन से जुड़े अहम मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। अनुराग शर्मा ने कहा कि कुसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय कैंप लगाने का फैसला गया है। कांग्रेस सेवादल एक अनुशासित संगठन रहा है।

इसके प्रत्येक सदस्यों को अनुशासन में रहने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौके पर कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शक्त रामकश्यप, जिलाध्यक्ष हेमराज शर्मा, प्रताप कंवर, विश्वानंद भारद्वाज और सीमा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में रमेश शर्मा, वीरेंद्र जम्वाल, बलदेव ठाकुर, अनंतराम शास्त्री, भूपेंद्र सिंह, दर्शन दास, शोभाराम राज्टा, राजेश वर्मा, सेवकराम कश्यप, राधव और राजकमल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें