फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के मुद्दे जुटाने को कांग्रेस ने चलाया डिजिटल साथी अभियान

Thu, 29 Aug 2019 10:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को हिमाचल कांग्रेस डिजिटल साथी कैंपेन शुरू किया। इसके तहत व्हाट्सएप पर कोई भी व्यक्ति जनहित के मुद्दों को उठाकर पार्टी के इस डिजिटल साथी में सहभागी बन सकता है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। उन्होंने कहा कि आज देश में ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश में कुछ पार्टियां कांग्रेस के खिलाफ  दुष्प्रचार में लगी हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में यह अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में इसमें पार्टी के पांच हजार कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। इस ग्र्रुप में वह आम लोग भी जुड़ सकते हैं, जो पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने इस अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक युग में अपनी या किसी भी समस्या को सोशल मीडिया से आगे रखने का एक सशक्त माध्यम है।

कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी अभिषेक राणा ने कहा कि यह अभियान कारगर सिद्ध होगा। इसमें अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप नंबर 7814239768 पर मेसेज कर लोग मुद्दे बता सकते हैं। अभियान के माध्यम से पार्टी की विचारधारा व कांग्रेस सरकार के किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया में प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी की नीतियों और जनहित कार्यों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक जोहेब शेख, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, महेश्वर सिंह, सचिव हरि कृष्ण हिमराल, मीडिया सचिव बलदेव ठाकुर, पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा, मनसा राम, अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें