फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस देर रात ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची, 8 पर फंसा है पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार रात प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। रात करीब 11ः30 बजे तक चली पार्टी नेताओं की बैठक के बाद दस प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगी है।हालांकि, अभी भी आठ वार्डाें में प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर पार्टी को माथापच्ची करनी पड़ रही है। इनमें एक से ज्यादा दावेदार होने के कारण अभी तक प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। देर रात जारी की गई सूची के अनुसार भराड़ी वार्ड से शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कैथू से कांता सुयाल, मज्याठ से अनिता शर्मा, कच्चीघाटी से किरण शर्मा, रामबाजार से सुषमा कुठियाला, फागली से रूप चंद, जाखू से अतुल गौतम, संजौली से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी और कंगनाधार से रामरतन वर्मा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आठ प्रत्याशियों की अंतिम सूची अब सोमवार को जारी हो सकती है। सोमवार और मंगलवार नामांकन करने का समय है।
विज्ञापन


देर रात तक जागते रहे दावेदार, कई खुश तो कई हुए निराश
कांग्रेस से टिकट के इंतजार में देर रात तक दावेदार भी जागते रहे। पार्टी नेताओं की बैठक देर शाम सात बजे से शुरू हो गई थी। लेकिन दस दावेदार तय करने में 11ः30 बज गए। टिकट मिलने से जहां कुछ दावेदार अब नामांकन भरने की तैयारी में जुट गए हैं तो कई दुखी हैं।

भाजपा का भी तीन वार्डाें में फंसा है पेच
उधर, भाजपा भी अभी तक तीन वार्डाें में अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। भराड़ी, कैथू और मल्याणा में पार्टी ने अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। अभी तक 31 वार्डाें में ही प्रत्याशी तय हो पाए हैं। तय किए गए ज्यादातर प्रत्याशी सोमवार को नामांकन भी भरने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का अब इन वार्डाें में फंसा है पेच
मल्याणा, इंजनघर, अपर ढली, कसुम्पटी, विकासनगर, खलीनी, टुटू, कृष्णानगर में पार्टी को अभी अपना प्रत्याशी तय करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें