फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालों के दाम बढ़ाने का विरोध, कांग्रेस आंदोलन की तैयारी में

Thu, 05 Nov 2020 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मार्केट में दालों के रेट में इजाफा होने से डिपो में भी दालों के रेट बढ़े है। प्रदेश सरकार की ओर से दालों में सब्सिडी फिक्स की है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि बीपीएल के लिए सरकार ने 5 रुपये मूंग की दाल सस्ती की है। मार्केट में रेट ऊपर नीचे होता है। उसी हिसाब से रेट घटता बढ़ता है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम की एमडी मानसी सहाय ने बताया कि डिपो में मलका पहले 55 रुपये में दी जा रही थी, अब 58 रुपये प्रति किलो की गई है। इसमें तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार हिमाचल के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध कराती है। इसमें आटा, चावल के अलावा तीन दालें, दो लीटर तेल, एक किलो नामक, चीनी सब्सिडी पर दी जा रही है।

बाली ने सुबह ही सोशल मीडिया में डाल दी पोस्ट
सरकार ने दिवाली से पहले करीब 11 लाख एपीएल कार्ड धारक परिवारों को एक और झटका दे दिया है। जो दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा। कांग्रेस के नेता जीएस बाली ने अपने फेसबुक अकाउंट में सुबह ही इस खबर को डाल दिया। यह धड़ाधड़ शेयर होती रही जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


बाली ने अपने अकाउंट पर लिखा कि जनता को 100 ग्राम चीनी दिए जाने की महान घोषणा के बाद सरकार का अगला कदम डिपुओं में मंहगा हुआ राशन है। कांग्रेस के नेता ने इसको लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार इस जनविरोधी निर्णय को वापस ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें