फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, कहा-अपने हक के लिए तरस रही जनता

Sun, 10 Jul 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में विकास कार्य ठप पड़ा है। गरीब जनता अपने हक के लिए तरस रही है। कुल्लू में कांग्रेस के मोदी के बोल, जुमलों के ढोल पर 11वां सम्मेलन हुआ। इसमें प्रमुख वक्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राजनीति की दिशा और परिभाषा पूरी तरह से बदल दी है। केंद्र में भाजपा सरकार को सत्ता में आए हुए 26 महीने बीत गए हैं, लेकिन देश में विकास कार्य ठप पड़ा है। गरीब जनता अपने हक के लिए तरस रही है। सुक्खू

ने कांग्रेस सरकार के 67 वर्ष पूर्व से लेकर किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सच्चे मन और तर्क से मोदी के हर झूठ का मुंह तोड़ जवाब देने को पूरी ताकत लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के विकास पर सांसद भी खामोश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश से भाजपा के चार सांसद हैं। वे केंद्र में अपनी सरकार होते हुए भी हिमाचल के विकास पर खामोशी साधे हुए हैं। इन्हें भी जनता की कोई फिक्र नहीं है। ये सभी झूठ बोल कर गुमराह कर रहे हैं।

विस चुनाव को सच्चाई से लड़ेगी कांग्रेस
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस सच्चाई से लड़ेगी और फिर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। जनता केंद्र की भ्रष्टाचार सरकार से तंग आ चुकी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मोदी सरकार के झूठ और प्रदेश की वीरभद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि आम जनता विकास चाहती है। कांग्रेस ने विकास कार्य किए हैं और लोगों को कांग्रेस पर पूरा विश्वास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें