फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा, हम डरने वाले नहीं : सुखविंद्र सुक्खू

Tue, 06 Nov 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि भाजपा चार्जशीट से कांग्रेस न तो डरी है न डरेगी। भाजपा चार्जशीट झूठ का पुलिंदा रही है। चार्जशीट के नाम पर सीएम धमकियां देना बंद करें।

विज्ञापन


प्रदेश और देश की सभी सर्वोच्च जांच एजेंसियां भाजपा सरकारों के ही अधीन हैं। सीएम जिस मर्जी एजेंसी से चार्जशीट की जांच करा लें, कुछ नहीं निकलेगा। राज्य दौरे के दौरान वह मोदी सरकार की वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करेंगे।

जनता से लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि महंगाई चरम पर है। सिलिंडर मोदी राज में 1000 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। कच्चे तेल के दाम गिरे हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर है। किसी के खाते में 15-15 लाख नहीं आए। न युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार मिले। मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

सरकार के एक साल के कार्यकाल की चार्जशीट तैयार करने को कांग्रेस जल्द कमेटी गठित करेगी। वे राज्यव्यापी दौरा करने जा रहे हैं। 9 नवंबर को निरमंड से इसकी शुरुआत होगी।

10 नवंबर को वह ठियोग में भाजपा सरकारों की पोल खोलेंगे। नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर 9 नवंबर को प्रदेश भर में काला दिवस मनाया जाएगा। नोटबंदी देश के इतिहास का काला अध्याय है।

आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने काले धन को सफेद किया। इससे देश को भारी नुकसान हुआ। काला धन तो आया नहीं, उल्टा नए नोट छापने में 21 हजार करोड़ रुपए खर्च हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें