सूत्र बताते हैं कि स्टोक्स ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ घर के बाहर लॉन में करीब दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान स्टोक्स ने नंदा को शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट देने की पैरवी की। नंदा ने राहुल गांधी को अपना बायोडाटा भी सौंपा।
लेकिन राहुल ने साफ कहा कि सर्वे के आधार पर कांग्रेस इस बार प्रत्याशी तय करेगी। युवा कांग्रेस और सेवादल के नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। निजी होटल परिसर में बुधवार सुबह सवा दस बजे इन नेताओं ने मुलाकात की।
राहुल गांधी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। युवा कांग्रेस की उत्तराखंड समन्वयक रिपना करसाई के नेतृत्व में दल ने करीब दस मिनट तक चर्चा की।
इस दौरान युकां नेताओं ने राहुल को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बधाई भी दी। इस दौरान प्रदेश युकां सचिव नरेंद्र पाल बिट्टू, चमन शर्मा, सोनू कहनूरी, कांग्रेस सेवादल की ऊ षा राठौर भी मौजूद रहे।