फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने तलब की सुक्खू और वीरभद्र में घमासान की रिपोर्ट

Wed, 16 Jan 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 नया प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू में मचे घमासान की रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान ने तलब कर ली है। इस रार को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हस्तक्षेप कर सकते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पार्टी आलाकमान ने नेताओं की बयानबाजी पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने वीरभद्र सिंह से अपील की कि वे सकारात्मक रूप से अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को दें।
 

लक्ष्मण रेखा लांघने वालों के खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई से गुरेज नहीं

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। लक्ष्मण रेखा लांघने वालों के खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई से गुरेज नहीं किया जाएगा। राठौर ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस तरह के मसलों को पार्टी मंच पर उठाएं न कि मीडिया के सामने।

उन्होंने कहा कि इस बारे में वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू से भी मुलाकात की गई। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर भाजपा के खिलाफ  एकजुट होकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

दोनों तरफ से इस तरह की बातें दुर्भाग्यपूर्ण : कौल सिंह 

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह राठौर की तैनाती के आला कमान के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच छिड़ी जुबानी जंग को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

साथ ही भाजपा चार्जशीट में उन पर लगाए गए आरोप और दवा खरीद आदि के मामलों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में इस तरह के कोई सौदे नहीं हुए। कहा कि भाजपा सरकार चार्जशीट को लेकर जो चाहे कर ले, लेकिन अंत में उनकी चार्जशीट हवा में ही रह जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें