फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, धरना-प्रदर्शन किया

Wed, 20 Sep 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। जिला शिमला शहरी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से महंगाई के विरोध में रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नाज तक रैली निकाल कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। 

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यूपीए सरकार के समय गले में मिर्च टमाटर डालकर सड़कों पर नौटंकी करने वाले भाजपा के नेता और मंत्री आज कहां हैं। आज उनको जनता की आवाज सुनाई नहीं देती। 
विज्ञापन


महंगाई के कारण आम लोगों के घर का बजट गड़बड़ाया है। आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम मनमाने ढंग से बढ़ा दिए जाते हैं। सब्जी और दालों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। विदेश यात्रा में मशगूल प्रधानमंत्री लोगों को अभी भी सब्जबाग दिखा रहे हैं। 

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आईएन मेहता ने जानकारी दी कि इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने संबोधित किया। उसके बाद कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम शिमला शहरी से मिला और उनके माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई पर ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा शिमला मंडल की बैठक में विस चुनावों पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ममता गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी विशेष रुप से उपस्थित रहीं। इंदु गोस्वामी ने इस दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा ने हर बूथ पर पांच महिलाएं तैनात कर दी हैं। 

विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश में आज महिलाएं सरकार से हिसाब मांग रही हैं और वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की 50 से अधिक सीटें आएंगी।

इसमें महिलाओं का अहम योगदान रहेगा। विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  कुसुम ठाकुर, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा और प्रेम चौहान बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें