तमाम सियासी अटकलों और खींचतान के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। जिले के तीनों मंत्रियों के बीच मंगलवार शाम तक पंडोह और पड्डल मैदान के नामों पर चर्चा होती रही। पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा पड्डल मैदान में रैली के पक्षधर नहीं थे।
कौल सिंह ठाकुर पड्डल में रैली करवाने की वकालत कर रहे थे। इस कारण रैली स्थल तय नहीं हो पा रहा है, लेकिन आलाकमान के निर्देशों के बाद पड्डल को ही राहुल गांधी की रैली के लिए फाइनल किया गया है।
उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रेसवार्ता कर रैली में 50 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा किया है। रैली स्थल फाइनल होने के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि सात अक्तूबर को मंडी में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी।