फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली हत्याकांड के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पुतले फूंके। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला के बाहर और कई ब्लॉक और जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए।

विज्ञापन


गत मंगलवार को जिला सोलन के कसौली में टीसीपी महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या के लिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा। 

हमीरपुर मेें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद तीन महीने के कार्यकाल में ही कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुतला जलाते हुए झुलसने से बचे ये नेता

शिमला में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में अब तक कई हत्याएं और दुराचार हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को ट्रैक पर लाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। 
 
राजधानी शिमला मेें सीएम जयराम का पुतला जलाते हुए पुलिस से झड़प के बीच रामलाल ठाकुर और कार्यकर्ता मामूली तौर पर आग से झुलस गए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि अगर कार्यकर्ता बीच बचाव में न आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

कसौली गोलीकांड शासकीय चूक : विक्रमादित्य 

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कसौली में हुए गोलीकांड में एक महिला अधिकारी की मौत और एक कर्मचारी के घायल होने पर दुख जताया है। उन्होंने इसे पूरी तरह शासकीय चूक बताया है।

कहा कि इस घटना से साफ है कि सरकार का कानून-व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है। न्यायपालिका के आदेश का पालन करने गई कार्यपालिका के साथ इस प्रकार की घटना ने सरकार की निष्क्रियता साबित करता है।

उन्होंने हैरानी जताई कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बावजूद अपराधी भाग गया। मांग की है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

यहां पुतला छीनकर भागी पुलिस

ऊना में पुलिस सीएम का पुतला छीनकर भाग गई। दूसरी बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का जब प्रयास किया तो एक फायर कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र से स्प्रे कर डाली।

स्प्रे का छिड़काव होने से कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और दूसरी बार भी पुतला नहीं जलाया जा सका। सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की छीना-झपटी हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता जयराम का पुतला जलाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस दौरान खूब छीना झपटी हुई। पुलिस ने पुतला नहीं जलाने दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें