मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा है - हमारे विपक्ष में होने का खामियाजा शिमला ग्रामीण को हम भोगने नहीं देंगे। पक्ष-विपक्ष चलता रहता है। क्षेत्र हित का कार्य रुकना नहीं चाहिए। सुन्नी महाविद्यालय में रिक्त पडे़ पद के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे नोट के बाद तीन एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के ऑर्डर करवा दिए गए हैं।
भाजपा में जाने की अफवाह को खारिज किया, बोले- आया राम गया राम नहीं
विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर अपनी एक अन्य पोस्ट में भाजपा में जाने की चर्चा को महज अफवाह करार दिया है। विक्रमादित्य सिंह बोले - कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि विक्रमादित्य सिंह ने अनुच्छेद 370 और 35 ए का समर्थन इसलिए किया है कि वह भाजपा में जा रहे हैं जो तथ्यों से परे है।
वह भूल जाते हैं कि किसी दल में होने से पहले हम भारतीय हैं और देश हित में लिए गए किसी भी फैसले का हम स्वागत करते हैं। जहां तक पार्टी की बात है, हम कांग्रेस में थे और उम्र भर रहेंगे। ‘आया राम गया राम’ की फितरत हमारे खून में नहीं है।