फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक बजट पर बोले- 'औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत'

Fri, 09 Mar 2018 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विधानसभा में पेश किए गए अपनी सरकार के पहले बजट को आंकड़ों का मकडजाल करार देते हुए कहा है कि इस बजट ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों सहित हर वर्ग की उम्मीदों को तोड़ा है।

विज्ञापन


बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि इस बजट में न तो युवाओं को रोजगार देने के लिए किसी ठोस नीति की चर्चा की गई है और न ही महिलाओं के हाथ कुछ खास लगा है।

पुरानी सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर ही लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश की गई है। राणा ने कहा कि इस बजट में प्रदेश को विकास के मोर्चे पर आगे ले जाने और खुशहाल बनाने के लिए सरकार का कोई विजन नहीं झलकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट ने आम आदमी की उम्मीदों पर पानी फेरा

न ही भाजपा ने अपने चुनावी वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता इस बजट में दर्शाई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्जे में डुबोने का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार ने पिछले दो महीनों के दौरान ही दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है।

उन्होंने कहा जयराम सरकार का यहा बजट औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत वाली कहावत को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की उम्मीद भी इस बजट से नहीं झलकती।

राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, इस बजट ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें