फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांडिल और सुल्तानपुरी के खिलाफ अपने ही कांग्रेस नेताओं ने खोला मोर्चा, कहा- याददाश्त कमजोर

Wed, 27 Mar 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के नौ तलबगारों ने हाईकमान को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल और विनोद सुल्तानपुरी को टिकट न देने की पैरवी की गई है। पत्र में लिखा है कि शांडिल 78 साल के बुजुर्ग हैं। ये युवा पीढ़ी और साठ साल से नीचे के वोटरों के मन की बात नहीं जान पाते। उच्च मध्य वर्ग से होने की वजह से शांडिल लोगों से घुलते-मिलते भी नहीं हैं।

विज्ञापन


ढलती उम्र की वजह से इनकी याददाश्त कमजोर हो गई है और कार्यकर्ताओं को पहचान भी नहीं पाते। शिमला संसदीय चुनाव क्षेत्र का 90 प्रतिशत इलाका पहाड़ी है। गांवों में वोटरों से संपर्क करने के लिए पैदल चलना पड़ता है। वहीं, सोलन जिले से भी विनोद सुल्तानपुरी दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व उनके नाम पर भी विचार कर रहा है। सुल्तानपुरी को टिकट देना जनता के साथ धोखा होगा।

जिन नेताओं ने शांडिल और सुल्तानपुरी के खिलाफ मोर्चा खोला है, उन्होंने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। शांडिल का विरोध कर रहे नेता ओम प्रकाश, सत्या गाजटा, अमित नंदा, बुद्ध राम, सोहन लाल रोहड़ू, पूर्व विधायक सोहन लाल, आत्मा राम, डॉ. अश्वनी कुमार और सुरेंद्र गर्ग ने हस्ताक्षर करके हाईकमान को पत्र भेजा है।

इन नेताओं ने लिखा है कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग पढ़े-लिखे और जागरूक हैं। यह सीट अनुसू्चित जाति के लिए आरक्षित है। इसलिए कांग्रेस यहां से जिस उम्मीदवार को टिकट देगी, वह जनता में लोकप्रिय होना चाहिए और धरातल से जुड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन

मेरे साथ चल कर दिखाएं, फिर पता चलेगा कौन थकता है: शांडिल

कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मैं चल नहीं सकता वह मेरे साथ चलकर दिखाएं, फिर पता चलेगा कि कौन थकता है? मैं नौ घंटे तक काम करता हूं। कार्यकर्ता जो मेरे साथ चलते हैं, उनको मैं अच्छी तरह से पहचानता हूं। कांग्रेस का टिकट मिलना सम्मान की बात होती है।

यह टिकट हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मैं सुनता भी अच्छे से हूं। विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का नियमित दौरा करता रहा हूं। विनोद सुल्तानपुरी कहते हैं कि कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन जरूर किया है। मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं। हाईकमान ने तय करना है कि टिकट किसे देना है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें