नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित ज्वाला मां के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने पर मेला अधिकारी जगदीश शर्मा ने उन्हें ज्वाला मां की चुनरी और फ़ोटो प्रतीक भेंट किया। अग्निहोत्री ने परिवार के साथ मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार का नौ माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।
सरकार ने नारा दिया है कि शिखर पर हिमाचल, लेकिन अपराध की दृष्टि से प्रदेश शिखर की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत पतली हो गई है।