फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी बोले- प्रतिभा सिंह ने किस संदर्भ में दिया बयान, वही बता सकती हैं

Wed, 13 Oct 2021 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि मंडी की सड़कें गड्ढों में हैं या सड़कों में गड्ढे हैं, उस पर मुख्यमंत्री क्यों जनता को जवाब नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरकर कभी सड़कों पर सफर ही नहीं करते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल युद्ध के बयान पर मचे घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने किस संदर्भ में कहा है, यह समझना जरूरी है। इसका जवाब वही दे सकती हैं। भाजपा सैनिकों के नाम पर राजनीति कर रही है। बेहतर होगा कि भाजपा के लोग मुद्दों की राजनीति करें। मंडी में पत्रकार वार्ता में संजय दत्त ने कहा कि उपचुनाव में प्रतिभा सिंह के मैदान में उतरने से भाजपा डरी हुई है।

विज्ञापन


ऐसे में चुनावी मुद्दों को भटकाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा के झूठे चुनावी वादे जो 4 साल पहले किए थे, उन पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बताएं भाजपा ने फोरलेन प्रभावितों को फैक्टर टू मुआवजा देने का वायदा कर क्यों नहीं दिया? सीएम इस बारे में क्यों नहीं बोल रहे। महंगाई पर क्यों चुप हैं। मंडी में हवाई अड्डे का क्या हुआ, सबको पता है।

चार साल में हवाई अड्डा हवा हवाई हो गया है। तीन एयरफील्ड बनाने की बात थी, उसका जवाब दें। मंडी की सड़कें गड्ढों में हैं या सड़कों में गड्ढे हैं, उस पर मुख्यमंत्री क्यों जनता को जवाब नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरकर कभी सड़कों पर सफर ही नहीं करते हैं। कहा कि भाजपा बताए अनुराग ठाकुर परिवारवाद की उपज नहीं हैं। लोकसभा में भाजपा के 38 सांसद परिवारवाद की उपज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें