फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम चुनाव में क्यों नाकाम रही कांग्रेस, हर मंत्री का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

Mon, 19 Jun 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस नेताओं की परफोर्मेंस रिपोर्ट तैयार होगी। इसे पार्टी आलाकमान को भी भेजा जा सकता है। चुनाव में ड्यूटी लगाने के बावजूद कई नेताओं ने प्रचार को समय नहीं दिया। प्रचार में जुटे कई नेता भी अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


इनकी परफोर्मेंस रिपोर्ट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयार करेगी। किसने प्रचार को कितना वक्त दिया और किसका क्या प्रभाव रहा? इसमें ऐसी सारी बातें होंगी। कई मंत्रियों, विधायकों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की भी नगर निगम चुनाव में पार्टी ने ड्यूटी लगाई थी, मगर कई नेताओं की या तो गैर हाजिरी रही या फिर उनका नाममात्र का प्रचार ही रहा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कई नेताओं को वार्डों में मुस्तैद किया था। मंत्रियों को तो दो से तीन वार्डों की निगरानी दी गई थी। कमेटी का मानना है कि अगर कांग्रेस सरकार के सभी मंत्री, विधायकों के अलावा बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और तमाम प्रभावशाली नेता चुनाव प्रचार में भाग लेते तो बात कुछ और हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलाकमान को जाएगी नेताओं की रिपोर्ट

दो-चार और सीटें आतीं तो कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला पर कब्जा करने में कामयाब रहती। इससे पहले भोरंज में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कई पार्टी नेताओं ने अपनी ड्यूटियां लगाने को हल्के में लिया गया था। यही हाल शिमला में नगर निगम चुनाव में भी रहा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी नेताओं के निगम चुनाव में प्रचार कार्यों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। इसे हाईकमान को भी भेजा जा सकता है। इस बहाने कांग्रेस संगठन कांग्रेस आलाकमान तक एक संदेश भी पहुंचाना चाहता है कि प्रदेश सरकार में अच्छे पदों पर आसीन कई नेता पार्टी हित में कितने गंभीर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें