फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक फिर अपनी गाड़ी में शिमला पहुंचे राहुल गांधी

Tue, 23 May 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/अंबाला

सार

राहुल गांधी कुछ दिनों तक राजधानी शिमला से सटे छरावड़ा में प्रियंका गांधी के घर में रहकर कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाएंगे। सोमवार रात को दिल्ली से ट्रक में सवार हुए राहुल गांधी ने अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्रक में किया सफर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर मंगलवार को शिमला पहुंचे। राहुल गांधी कुछ दिनों तक राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर में रहकर कर्नाटक चुनाव की थकान उतारेंगे। राहुल गांधी मंगलवार तड़के पौने पांच बजे ट्रक से अचानक अंबाला पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में माथा टेककर अरदास की। इसके बाद वह कुछ देर तक जत्थेदारों से बात करते रहे। फिर ट्रक चालकों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

विज्ञापन


इसके बाद वह ट्रक में ही सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के ट्रक के आगे सुरक्षा कर्मियों की एक गाड़ी ताे ट्रक के पीछे तीन गाड़ियां चलती दिखाई दीं। जिस ट्रक में वह बैठे थे, उसके ड्राइवर से वह लगातार विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहे थे।राहुल गांधी ने चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से ही तय किया। इसके बाद अपनी गाड़ी में शिमला के लिए रवाना हो गए। सुबह करीब 10:00 बजे राहुल गांधी शिमला पहुंचे। उनके हिमाचल में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही परवाणू से शिमला तक पुलिस अधिकारी और जवान ट्रैफिक बहाल रखने के लिए सड़कों पर मुस्तैद रहे।

राहुल का ट्रक में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीते दिनों सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह तक छराबड़ा में ही ठहरीं थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न भी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शिमला में ही मनाया था। उल्लेखनीय है कि शिमला के बाद जून में राहुल गांधी का अमेरिका जाने का भी कार्यक्रम है। अमेरिका में वह भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


भारत जोड़ाे यात्रा में पहनी टी-शर्ट में दिखे राहुल
भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक विशेष प्रकार की टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा करते नजर आए थे। इसे लेकर देशभर में खूब चर्चा रही। अब एक बार फिर ट्रक यात्रा के दौरान राहुल गांधी उन्हीं कपड़ों में दिखाई दिए, जिसे लेकर लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें