जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पार्टी के स्टैंड से नाराज कांग्रेस के जिला महासचिव पंकज शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी नेताओं द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध करने से आहत नूरपुर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव ने कहा कि इस मामले में पार्टी का स्टैंड उन्हें देश विरोधी लगा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला देश हित में है। लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से इस कदम की खिलाफत किसी भी सूरत में सही नहीं है। ऐसी स्थिति में वह पार्टी के साथ बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। लिहाजा, उन्होंने पद से इस्तीफे समेत पार्टी को भी छोड़ दिया है।