फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे दलाईलामा, सिक्योरिटी में डीएसपी पद पर रहे हैं

Sat, 10 Aug 2019 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा शनिवार सुबह अपने दोस्त परमानंद कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे। कपूर ने दलाईलामा से कुछ समय पहले आग्रह किया था कि जब भी वे मंडी की तरफ आएं तो उनके घर जरूर आएं। इसे दलाईलामा ने स्वीकृति दी थी। मनाली जाते समय दलाईलामा मंडी के एक होटल में रुके थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह परमानंद कपूर के परिवार से मिलने का समय तय हुआ था। फिर उसी समय दोस्त की बात रखते हुए कहा कि मनाली जाने से पहले आपके घर आऊंगा। तिब्बती धर्मगुरु ने परमानंद कपूर के घर करीब एक घंटे तक उनके परिवार के साथ समय बिताया।

परमानंद कपूर रिटायर डीएसपी हैं और दलाईलामा की सिक्योरिटी में रहे हैं। वे 89 साल के हैं। रिटायरमेंट के 31 साल बाद भी दलाईलामा के साथ जुड़े हैं। उन्होंने दलाईलामा को अपना गुरु धारण किया है।
विज्ञापन


परमानंद कपूर के बड़े बेटे राजेंद्र प्रसाद कपूर की ऑक्सीजन गैस की फैक्ट्री का उद्घाटन 2000 में दलाईलामा ने किया है। उनकी बहू चंपा कपूर ने दलाईलामा को देव कमरुनाग का चित्र भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें