फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग में पहुंच गए काजल और कपूर, श्रद्धालुओं के बीच सुने प्रवचन

Mon, 08 Apr 2019 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
पवन काजल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

परौर में चल रहे राधास्वामी सत्संग के समापन समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के बीच भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पहुंच गए। कांगड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर और कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने गुरेंद्र सिंह महाराज के प्रवचन सुने। हालांकि दोनों नेताओं ने सत्संग के दौरान केवल उपस्थिति दर्ज कराई और संगत के साथ बैठकर प्रवचन सुने।

विज्ञापन


चुनावी सीजन में इस हाजिरी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, राधास्वामी सत्संग में आए हजारों लोग कांगड़ा से गुरेंद्र महाराज के अनुयायी हैं। सत्संग कार्यक्रम का समापन था। इस दौरान कपूर और काजल ने करीब डेढ़ घंटे तक चले सत्संग में उपस्थित रहकर खुद को गुरेंद्र महाराज का अनुयायी दर्शाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें