फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम' को टल्ली कांग्रेस नेता ने मारा चाकू, भरत पर भी हमला

Thu, 06 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामलीला के स्टेज पर महाभारत शुरू हो गया। नशे में धुत्त कांग्रेस नेता ने दोस्तों के साथ मिलकर राम और भरत पर हमला बोल दिया। दोनों घायल हुए हैं। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां शहर के डियारा सेक्टर में रामलीला के दौरान कुछ युवकों ने नशे में धुत्त होकर राम और भरत का किरदार निभा रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए है। बाद में लोगों ने हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस थाने पहुंचा दिया।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हमला करने वालों में एक युवक कांग्रेस सोशल मीडिया सैल का प्रभारी बताया जा रहा हैं। खबर की पुष्टि एसपी राहुल नाथ ने की है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात डियारा सेक्टर में चल रही रामलीला के बाद कलाकार खाना खाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

नशे में धुत्त युवकों ने कर दिया हमला, राम के हाथ में लगा चाकू

इसी दौरान तीन युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे। जिनकी पहचान कर्ण, भरत, मनोज और हैप्पी के रूप में हुई है, इन्होंने पारस गौतम और केशव पर तेजधार हथियार से हमला कर लिया। हमले में राम का किरदार निभा रहे केशव का हाथ चाकू लगने से जख्मी हो गया।

वहीं, भरत बने पारस गौतम के सिर पर रॉड के हमले से चोट आई है। मारपीट की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने तीनों हमलावरों को पकड़ कर देर रात को पुलिस चौकी में पहुंचाया।
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए

पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, इस बारे में एसपी बिलासपुर राहुल नाथ का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया है। इनका मेडिकल करवा लिया गया है। वहीं घायल हुए युवकों का भी मेडिकल करवाया गया है।

चिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 323, 324, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें