फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद शर्मा बोले- मैं पार्टी का वर्कर हूं, पार्टी के लिए प्रचार करूंगा

Thu, 24 Feb 2022 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल विफलता से भरे रहे हैं। मुझे यहां ऐसा कोई भी करिश्मा नजर नहीं आया, जिससे आम आदमी के जीवन में कोई परिवर्तन आया हो।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि मैं जो कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं। मैं एक कांग्रेस वर्कर हूं पार्टी जो मुझे करने को कहेगी वो करूंगा। मैं पार्टी के लिए प्रचार करूंगा, हमेशा इसके लिए उपलब्ध हूं। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल में प्रचार करता हूं, क्योंकि मैं शिमला से हूं और अपने घर आया हूं। उन्होंने पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदारी के सवाल को मुस्कुराते हुए टाल दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल विफलता से भरे रहे हैं। मुझे यहां ऐसा कोई भी करिश्मा नजर नहीं आया, जिससे आम आदमी के जीवन में कोई परिवर्तन आया हो। हिमाचल में बहुत कुछ हो सकता है, इसके लिए सही सोच ओर नीतियां होनी चाहिए। कहा कि रोहित ठाकुर ने उपचुनाव जीता, पिछले चुनाव में वह कम वोटों से हारे थे इस बार जीत कर लौटे हैं। यह संकेत है कि प्रदेश के लोग सरकार से खुश नहीं हैं। सही मायने में लोग मुश्किल में हैं, बढ़ती महंगाई, घटती आमदनी से सब परेशान हैं। मैं किसी चुनाव को ट्रेलर या कुछ और नहीं मानता, चुनाव होंगे तो लड़े जाएंगे। 

महाराष्ट्र में मंत्रियों पर की गई कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में ऐसे कई केस चलाए गए हैं। न्यायालय है हमें न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास है। उन्होंने कलस्टन में सामुदायिक भवन के लोकार्पण पर कहा कि यह मेरा कर्तव्य है। इसके निर्माण पर समय जरूर लगा है लेकिन यह सुंदर भवन बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन


यूक्रेन की ताजा स्थिति पर आनंद ने कहा कि भारत बैलेंस स्थिति में है, रूस के साथ भारत के अच्छे संबंध रहे हैं। यह यूनाइटेड नेशन को सोचना है कि कैसे बातचीत वार्ता के रास्ते खोले। हम शांति के लिए हैं, युद्ध के लिए नहीं। उम्मीद है कि कोई रास्ता निकलेगा, जो सभी को मंजूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें