फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 22 फरवरी को हिमाचल आ रहे आनंद शर्मा, कांग्रेस नेताओं की धुकधुकी बढ़ी

Fri, 18 Feb 2022 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री 22 फरवरी को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से बद्दी पहुंचेंगे। इसी दिन वह बद्दी और नालागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा हिमाचल दौरे पर आ रहे है। उनके आने से कांग्रेस पार्टी में हलचल शुरू हो गई है। हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में उनके हिमाचल कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री 22 फरवरी को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से बद्दी पहुंचेंगे। इसी दिन वह बद्दी और नालागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 23 फरवरी को वह सुबाथू स्थित शांति निकेतन चिल्ड्रन होम जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद बसाल सोलन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 24 फरवरी को वह शिमला के कलेस्टन में सामुदायिक भवन और ओल्ड एज होम मशोबरा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कसौली के लिए रवाना होंगे और 24 फरवरी को कसौली से चंडीगढ़ होते हुए वापस दिल्ली रवाना होंगे। गौर हो कि प्रदेश में राज्यसभा के लिए अप्रैल माह में एक सीट खाली होनी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के चलते यह सीट खाली होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें