फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किसान रैली में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता

Sun, 20 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान रैली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। इनमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित उनकी कैबिनेट के सदस्य सुजान सिंह पठानिया, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा आदि शामिल रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी रैली में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को मंत्रियों सहित इस रैली के लिए दिल्ली गए थे और वे सोेमवार दोपहर बाद ही शिमला लौटेंगे। नई दिल्ली में इस रैली में प्रदेश पार्टी अध्यक्षों को बोलने का भी मौका दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अंग्र्रेजों के समय में बने भू अधिग्रहण कानून को आजादी के बाद बदला गया।

इसे कांग्रेस सरकार ने किसानों के अनुकूल बनाया। मोदी सरकार ने तीन बार अध्यादेश लाकर उद्योगपतियों को लाभ देने की कोशिश की। वर्तमान मोदी सरकार ने किसानों की अनदेखी का प्रयास किया है। कांग्रेस का इतिहास कुर्बानियों का इतिहास है और मोदी का इतिहास वादों का इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें