फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गरीबों पर लगाया है स्वास्थ्य टैक्स : संदीपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में यूजर चार्जेज लागू करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने गरीबों पर स्वास्थ्य टैक्स लगा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर गरीब, महिलाओं और बच्चों पर आर्थिक बोझ डालने वाला है जिस अस्पताल को महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा सरकारी सहारा माना जाता है, वहां अब रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और उपचार तक हर सेवा के लिए शुल्क वसूला जाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कांग्रेस सरकार ने सरकारी अस्पताल को भी पेमेंट सेंटर में बदल दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि रजिस्ट्रेशन फीस, वार्ड चार्ज, ऑपरेशन शुल्क, जांच शुल्क और यहां तक कि मेडिकल फिटनेस तथा सर्टिफिकेट तक के लिए फीस तय करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आमदनी का जरिया बना रही है। यह वही कांग्रेस है जो चुनाव में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े वादे करती थी लेकिन सत्ता में आते ही गरीबों की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास संसाधन हैं वह निजी अस्पतालों में उपचार करवा सकते हैं लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकारी अस्पताल ही अंतिम विकल्प होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें