फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 55 साल तक किया भावनात्मक शोषण: सत्ती

Fri, 27 Dec 2019 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सतपाल सत्ती - फोटो : social media
विज्ञापन

रिज मैदान शिमला पर रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर 55 साल तक सत्ता में रहने के दौरान केवल भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा 17 साल तक जब भी सत्ता में आई, उसने जनहित में काम किया।

विज्ञापन


चाहे शांता कुमार हों या प्रो प्रेम कुमार धूमल या वर्तमान जयराम सरकार, सभी ने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किए हैं। यही कारण है कि लोस चुनाव में जनता ने चारों कांग्रेस प्रत्याशियों को बीस से चालीस हजार तक की लीड से हराया।

इतिहास में पहली बार हुआ, जब प्रदेश भाजपा के प्रत्याशियों को 70 फीसदी से ज्यादा मत देकर जनता ने देश में पहले नंबर पर पहुंचा दिया। केंद्र में मोदी शाह का नेतृत्व देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


गांव गरीब को उज्ज्वल करने की इसी परंपरा को जयराम सरकार भी आगे बढ़ा रही है। कभी हिमाचल भाजपा में सत्ता का केंद्र रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी।

विभिन्न योजनाओं का उल्लेख कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जनहित के कार्य कर रहे हैं। आशा जताई कि वह आगे भी इसी तरह काम कर जनता के हितों का ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन

सरकार पर पहला हक गरीब का : मंगल पांडेय

भाजपा के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल को स्वर्णिम हिमाचल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार पर हमेशा सबसे पहला हक गरीब का होता है। यही वजह है कि सरकार ने पहले दिन से गरीब व आम जनता के हित ध्यान में रखते हुए ही फैसले लिए।

प्रदेश की जनता ने केंद्र और जयराम सरकार के अच्छे कार्यों की वजह से ही 2014 से भी आगे बढ़कर रिकार्ड मत से दोबारा 2019 में चारों सीटें जिताईं। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश के युवा नेता व चार बार से सांसद अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें