फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने के संकल्प पर विधानसभा में हो चर्चा

Wed, 28 Aug 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की संपत्ति व देनदारियां विषय पर लगाए गए संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बुधवार को कांग्रेस के 11 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, कर्नल धनी राम शांडिल, लखविंदर राणा, हर्षवर्धन चौहान, नंद लाल, इंद्र दत्त लखनपाल, मोहन लाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, सुंदर सिंह ठाकुर, सतपाल रायजादा और पवन काजल ने विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू के संकल्प का समर्थन करते हुए स्पीकर से इस मामले में 29 अगस्त को गैर कार्य दिवस में चर्चा करने की मांग की। 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा में इस संकल्प पर चर्चा कराने से जनता का विधायिका पर और ज्यादा विश्वास बढ़ेगा। जनता की धारणा अनुसार विधायक जब कोई संपत्ति अर्जित करते हैं, या कोई कामधंधा करते हैं तो उन्हें संदेह की दृष्टि से देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें